---Advertisement---

Rajasthan Board 10th 12th Result Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट फाइनल बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह का बयान

Published on: March 4, 2026
Rajasthan Board 10th 12th Result Date
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की तरफ से 10वीं 12वीं का रिजल्ट इसी महीने घोषित किया जाएगा जिसको लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर के द्वारा आज एक नया अपडेट दिया गया है जिसमें 10वीं और 12वीं रिजल्ट डेट को पूरी जानकारी बताई गई है राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर 10वीं 12वीं के लिए परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है।

राजस्थान बोर्ड 10th क्लास रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित करवाई गई है परीक्षा प्रतिदिन एक ही पारी में आयोजित करवाई गई है जिसके लिए परी का समय सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 तक रखा गया परीक्षा समाप्त होने के बाद में अब सभी अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की तरफ से 19 दिसंबर 2025 को संपूर्ण टाइम टेबल जारी किया गया था।

राजस्थान बोर्ड 12th क्लास रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित करवाई जा रही है यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 तक आयोजित करवाई जा रही है परीक्षा का टाइम टेबल 19 दिसंबर को जारी किया गया था यहां पर हम आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल 1 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित करवाया गया वहीं संशोधन किया गया कुछ परीक्षाओं के अंदर कुछ परीक्षाएं 17 फरवरी और 24 फरवरी को दोनों विश्व में बदलाव करके जारी किया गया।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट बोर्ड सचिव का बयान

राजस्थान बोर्ड अजमेर की तरफ से दसवीं का रिजल्ट इसी महीने घोषित किया जाएगा 20 मार्च से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी है अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा की दसवीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी होगा मार्च में रिजल्ट आना भी बोर्ड के अंदर इतिहास बन जाएगा क्योंकि अब तक बोर्ड के द्वारा कभी भी मार्च महीने में रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।

राज्य सरकार की ओर से 1 अप्रैल से सत्र शुरू करने के निर्देश है ऐसे में बोर्ड प्रशासन ने दसवीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है 12वीं आर्ट्स साइंस कॉमर्स का रिजल्ट भी इसी महीने जारी हो सकता है यहां पर बोर्ड के जो सचिव है गजेंद्र सिंह राठौड़ उनके द्वारा बताया गया है कि बोर्ड का प्रयास है कि 20 मार्च को दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाए वही 12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने घोषित किया जाए।

Leave a Comment