अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है जिसका लाभ सिर्फ एक दिन 8 मार्च को दिया जाएगा।
सरकार के द्वारा समय-समय पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जाती है ताकि उनका लाभ दिया जा सके और समाज में उनका प्रतिनिधित्व दिया जा सके इसी के मध्य नजर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार की तरफ से बालिकाओं और महिलाओं के लिए एक नई स्कीम जारी की है जिसके तहत सिर्फ एक दिन के लिए ही इस योजना का लाभ मिलेगा दरअसल राजस्थान सरकार के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बस समय निशुल्क यात्रा की सौगात दी है इस विषय सुविधा का लाभ करीब 8:50 लाख महिलाओं को दिया जाएगा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें 1 दिन के लिए फ्री रोडवेज बस सेवा के बारे में बताया गया है।
8 मार्च को सभी महिलाओं को मिलेगा लाभ
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक दिन यानी 8 मार्च को राज्य की सीमा के भीतर राजस्थान राज्य पद परिवहन निगम की सभी श्रेणी की साधारण बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी यह सुविधा वातानुकूलित वोल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित वर्षों में लागू नहीं होगी।
एसी और वोल्वो को छोड़कर सभी में लागू होगी सुविधा
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर ज्योति चौहान के द्वारा बताया गया कि वत अनुकूलित और वोल्वो बच्चों को छोड़कर सभी विश्व में यह सुविधा लागू होगी यहां पर यह भी बताया गया है कि एक दिन 8 मार्च को रात्रि 12:00 से लेकर वापस रात्रि 12:00 तक यानी 24 घंटे के लिए इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा जिसमें सभी महिलाएं बालिकाएं बिना किसी शुल्क के बिल्कुल फ्री में यात्रा कर सकेगी।

